फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: सीओ ने गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए मिट्टी लेकर जा रहे डंपर रोके, नोकझोंक

Mon, 29 Apr 2024 04:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए मिट्टी ला रहे डंपरों को रविवार की दोपहर खिरनी मोहउद्दीनपुर पुलिस ने रोक लिया। जांच में डंपर ओवरलोड पाए गए। जानकारी होने पर गंगा एक्सप्रेस-वे की कार्यदायी संस्था के मैनेजर पहुंचे तो उनकी खिरनी पुलिस चौकी के प्रभारी से भी नोकझोंक हो गई। पुलिस ने नौ डंपरों का चालान करने के बाद जाने दिया गया।
विज्ञापन

रविवार की दोपहर सीओ अनुज कुमार कैलादेवी धाम पर जा रहे थे। रास्ते में मिट्टी से भरे 10 डंपर जाते हुए दिखाई दिए। सीओ ने खिरनी पुलिस चौकी के प्रभारी से सभी डंपर रोक कर जांच करने के लिए कहा और वह आगे चले गए। मिट्टी से भरे डंपर रोकने की सूचना पर गंगा एक्सप्रेस-वे की कार्यदायी संस्था के सीडीएस के मधुकर पहुंच गए और डंपरों को रोकने का कारण पूछा। संतोषजनक जवाब न मिलने पर उनकी खिरनी चौकी प्रभारी से नोकझोंक हो गई। सीडीएस का कहना है कि चौकी प्रभारी ने डंपर रोकने का संतोषजनक जवाब नहीं दिया। करीब तीन घंटे कार्य बाधित हुआ तो शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। इसके बाद ओवरलोड में चालान किया गया। तब मिट्टी कार्यस्थल पर पहुंच सकी। वहीं कैलादेवी थाना प्रभारी राजीव कुमार मलिक ने बताया कि डंपर में मिट्टी ओवरलोड थी। इसलिए नौ डंपरों का ओवरलोड में चालान किया गया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें