फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: सीएमओ के चालक पर नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप

Sun, 06 Apr 2025 01:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। हयातनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने सीएमओ के चालक पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। बाद में आरोपी शादी का झांसा देकर एक साल तक दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि 2022 में संभल सीएमओ के चालक ने स्वास्थ्य विभाग में नौकरी लगवाने के लिए उसके शैक्षिक प्रमाणपत्र लिए थे। इसके बाद आरोपी ने 17 अगस्त वर्ष 2022 में उसे एक सरकारी क्वार्टर में बुलाया और कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब होश आया तो वह नग्न अवस्था में थी। आरोप है कि आरोपी ने उसकी वीडियो बना ली और कार्रवाई करने पर वीडियो को वायरल करने की धमकी दी। युवती ने बताया कि पीड़िता ने परेशान होकर घटना की जानकारी अपने मकान मालकिन को दी तो उन्होंने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए कहा। जानकारी होने पर आरोपी ने उससे शादी करने का वादा किया और एक साल तक अपने साथ रखा। इस दौरान कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही गर्भपात भी कराया। पीड़िता ने बताया कि जब वह चालक के चंदौसी स्थित आवास पर पांच अप्रैल को पहुंची तो उसने उसके साथ मारपीट की। पुलिस को दी तहरीर में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें