फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: सीएमओ ने गुन्नौर सीएचसी प्रभारी से मांगा स्पष्टीकरण

Sat, 05 Oct 2024 05:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। सीएमओ डॉ. तरुण पाठक ने सीएचसी प्रभारी को पत्र जारी कर छह बिंदुओं पर स्पष्टीकरण मांगा है। दो दिन में जबाव न देने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि सीएमओ ने 27 सितंबर को गुन्नौर सीएचसी का औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण में अस्पताल में काफी अव्यवस्थाएं पायीं गई थीं।सीएमओ ने शुक्रवार को सीएचसी प्रभारी गुन्नौर को जारी पत्र में बताया कि सीएचसी में जैनरेटर होने के बावजूद नहीं चलना, प्रसव कार्य में स्टाफ नर्स से वसूली, आरबीएस का मात्र एक वाहन चलाया जा रहा है। जो कि एक टीम को स्कूल छोड़ कर दूसरी टीम को लेने आता है। जिससे आरबीएस का कार्य प्रभावित होता है। इसके अलावा चिकित्सक व अन्य स्टाफ से उनसे ड्यूटी न करा कर छोड़ दिया जाता है। सपोर्टिव सुपरवीजन का वाहन नहीं चलाया जाता है। उपस्थित पंंजिका को अपने आवास पर रखने का आरोप भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें