बहजोई। संचारी रोग को लेकर जागरूकता के लिए सीएमओ डॉ. तरन्नुम रजा ने हरी झंडी दिखाकर वाहन को रवाना किया।
सोमवार को सीएमओ ने बताया कि संचारी रोग को लेकर जागरूकता वाहन रवाना किया गया है। पहला चरण 1 से 30 अप्रैल तक चलेगा। इसमें 20 से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान के तहत एएनएम व आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को संचारी रोग से बचाव के लिए जानकारी देंगी।
सीएमओ ने बताया कि मच्छरों आदि से बचाव के लिए पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें। कहीं भी पानी का जमाव न होने दें। घर के आसपास साफ-सफाई रखें। इसके अलावा चिकित्सा टीम मलेरिया आदि की जांच को लेकर स्लाइड भी बनाएगी। मलेरिया, फाइलेरिया, दिमागी बुखार व डेंगू से बचाव की जानकारी भी दी जाएगी।