फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: सीएम 546 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास और लोकार्पण

विज्ञापन
बहजोई में सीएम के आगमन को लेकर सभा स्थल पर टैंट लगाते कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
संभल। सीएम योगी आदित्यनाथ का दौरा जिले के विकास में पंख लगा देगा। 546.25 करोड़ के विकास कार्याें के शिलान्यास और लोकार्पण किए जाने हैं। इसमें 108 कार्याें के शिलान्यास और 113 कार्यों के लोकार्पण होने हैं। इसमें शिक्षा और विकास के क्षेत्र के महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं। बहजोई में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में जिले को सीएम सौगात देंगे।जिला वर्ष 2011 में सृजित किया गया था। अभी तक कलक्ट्रेट और पुलिस कार्यालय तक नहीं बना है। बहजोई ब्लॉक में यह दोनों महत्वपूर्ण कार्यालय अस्थाई तौर पर संचालित होते हैं।
विज्ञापन

14 वर्ष बाद कलक्ट्रेट कार्यालय का शिलान्यास होने जा रहा है। जिला अस्पताल और एसपी आवास का भी शिलान्यास होने की संभावना है। कई कार्य पूरे हो गए हैं जिनका लोकार्पण भी सीएम द्वारा ही किया जाएगा। इससे जिले की तस्वीर बदल जाएगी।
00000000000
शिलान्यास में शामिल महत्वपूर्ण कार्य-
कलेक्ट्रेट कार्यालय, साइबर अपराध थाना, संभल-गवां मार्ग का चौड़ीकरण, जिले की कई महत्वपूर्ण सड़कों का नवीनीकरण, जिले के कई आंगनबाड़ी केंद्र, 144 ग्राम पंचायतों की डिजिटल लाइब्रेरी, आनंदपुर में स्थित ग्रामीण स्टेडियम, कस्तूरबा छात्रावास जुनावई, चंदौसी में ओवरब्रिज समेत 108 कार्याें के शिलान्यास किए जाने हैं।
विज्ञापन

0000000000
लोकार्पण में शामिल महत्वपूर्ण कार्य-
देवापुर स्थित राजकीय महाविद्यालय, गांव आटा में स्थित जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान (डायट), गांव लहरावन और हरथला में स्थित राजकीय उच्चर माध्यमिक विद्यालय, 16 पीएम श्री विद्यालय, बबराला और रायसत्ती थाना आदि समेत 113 कार्य शामिल हैं।
00000000000
थाना रायसत्ती में बोबिंद्र कुमार और बबराला में रोशन सिंह को मिली जिम्मेदारी
एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने जिले में बने दोनों नए थाने रायसत्ती और बबराला में थाना प्रभारी व अन्य स्टाफ की तैनाती कर दी है। रायसत्ती थाने में स्वाट टीम प्रभारी बोबिंद्र कुमार को जिम्मेदारी दी है। जबकि रजपुरा टीसीएल चौकी प्रभारी को बबराला का प्रभारी बनाया गया है। स्वाट टीम प्रभारी अपराध शाखा में तैनात निरीक्षक लोकेंद्र त्यागी को बनाया गया है। एसपी ने बताया कि बबराला में हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल और महिला कांस्टेबल समेत 35 पुलिसकर्मियों का स्टाफ तैनात किया है। जबकि रायसत्ती में 39 पुलिसकर्मियों की तैनाती गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें