फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध रूप से संचालित दो पैथोलॉजी लैब की मशीनें सील, चार क्लीनिक बंद कराए गए, दर्ज होगी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। अवैध तरीके से संचालित दो पैथोलॉजी लैब और चार क्लीनिक कार्रवाई के घेरे में लिए गए हैं। लैब की टेस्टिंग मशीनों को सील कर दिया गया। अहम बात यह है कि दोनों पैथोलॉजी लैब एसडीएम और एडीएम कार्यालय से कुछ ही दूर पर संचालित हो रहीं थीं लेकिन चिकित्सा विभाग बेखबर था। पैथोलॉजी लैबों पर प्रतिष्ठित पैथोलॉजी कंपनियों के बोर्ड लगे थे इसलिए आसपास के लोग किसी तरह का कोई शक नहीं रहे थे लेकिन शिकायत के बाद जब गुरुवार को तहसील प्रशासन और चिकित्सा विभाग की टीम पहुंची तो पता चला कि अप्रशिक्षित चिकित्साकर्मी इन दोनों लैबों पर मरीजों का सैंपल ले रहे हैं।
विज्ञापन

टीम के मांगने पर कोई वैध अनुमति पत्र भी लैबों में देखने के लिए नहीं मिल सका। उप जिलाधिकारी दीपेंद्र यादव ने बताया कि संभल में कुछ पैथोलॉजी लैब और कुछ अल्ट्रासाउंड केंद्र अवैध तरीके से संचालित हो रहे हैं। कई मोहल्लों में खुलेआम अपंजीकृत चिकित्सक अपने क्लीनिक और मेडिकल स्टोर चला रहे हैं। जनता के कुछ जागरूक लोगों के माध्यम से जब इसकी जानकारी उन्हें मिली तो उन्होंने चिकित्सा विभाग को सूचित किया और इसके साथ ही नायब तहसीलदार और पुलिस को साथ भेजा।
चिकित्सा विभाग की ओर से नोडल अधिकारी डा. मनोज चौधरी थे। प्रशासन और चिकित्सा विभाग की संयुक्त कार्रवाई में मियांसराय में चार क्लीनिक बंद कराए गए। चंदौसी-मुरादाबाद मार्ग पर स्थित दो पैथोलाजी लैब कार्रवाई के घेरे में लिए गए हैं। अपंजीकृत चिकित्सकों और अवैध तरीके से संचालित पैथोलाजी लैब के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी डा. मनोज चौधरी ने बताया कि शुक्रवार को इन सभी के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। क्लीनिक के संचालन पर रोक लगाई गई है। पैथोलॉजी लैबों में मशीनों को सील किया गया है ताकि किसी मरीज के ब्लड आदि की टेस्टिंग न होने पाए। उन्होंने बताया कि कार्रवाई के दौरान मियांसराय में कुछ देर के लिए भीड़भरा माहौल बना था लेकिन टीम में शामिल अधिकारियों ने एकत्र हुए लोगों को जब कार्रवाई के विषय में बताया तो लोग मौके से हट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें