फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: वैवाहिक समारोह में हुई मारपीट, पांच घायल

Mon, 20 Jan 2025 12:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संभल।
वैवाहिक समारोह के दौरान कोतवाली क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर टांडा स्थित एक बैंक्वेट हाल में कुछ समय पहले बच्चों में हुए विवाद के चलते दो पक्षों ने मारपीट की। इसमें दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हुए हैं। जिनका उपचार कराया गया है। एक दूसरे के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव भवानीपुर निवासी रवि कुमार के भाई दीपक की दो माह पहले किसी बात को लेकर गांव के ही सुरेश, पप्पू और सुभाष के साथ बिलारी में कहासुनी हुई थी। तभी से दोनों पक्ष एक दूसरे से रंजिश रखते हैं। शनिवार की देर रात रवि कुमार की चचेरी बहन प्रीति की संभल-चंदौसी मार्ग पर गांव मोहम्मदपुर टांडा स्थित बैंक्वेट हाल में बारात आई थी। आरोप है कि यहां पर इन लोगों में गाली-गलौच हुई। जिसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए और मारपीट होने लगी। दोनों पक्षों में जमकर बेल्टें चलीं। इस घटना में एक पक्ष से रवि कुमार, उसकी बहन सुमन और दूसरे पक्ष से सुरेश, पप्पू, सुभाष घायल हो गए। जिसके बाद दोनों पक्षों के घायलों को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। कोतवाल अनुज कुमार तोमर ने बताया कि घायलों का उपचार कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें