फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: जमीन को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आठ घायल

Fri, 30 Oct 2026 12:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर धतरा में बृहस्पतिवार को जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट और पत्थरबाजी हुई। इस घटना में दोनों पक्षों के कुल आठ लोग घायल हो गए। मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है।
विज्ञापन

गांव में जमीन को लेकर हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडे चलने लगे, साथ ही पत्थरबाजी भी हुई। मारपीट में प्रथम पक्ष से विशाखा, चेतन, गुड्डो, अमलेश और आशा घायल हुईं।
दूसरे पक्ष से मिथिलेश (33), बसंती (55) और चंद्रपाल (35) घायल हुए हैं। सभी घायल रसूलपुर धतरा के ही निवासी हैं। प्रथम पक्ष ने जयपाल सिंह समेत 18 लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

हयातनगर थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर मिली है। घायलों को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें