फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: दो पक्षों में मारपीट, एक दूसरे पर फायरिंग का आरोप

Sun, 18 Jan 2026 01:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
बबराला। थाना क्षेत्र के गांव कैल में वर्तमान प्रधान के परिवार समेत दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसके बाद दोनों पक्ष एक दूसरे पर फायरिंग का आरोप लगाते हुए थाना पहुंचे और शिकायती पत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बबराला थाना क्षेत्र के गांव कैल निवासी सुनीता ने बताया कि गांव निवासी वर्तमान प्रधान व उसके परिजन मेरे घर के सामने आकर गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। जब उनका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की।
इतना ही नहीं उक्त आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। दूसरे पक्ष के वर्तमान प्रधान नीरेश ने भी शिकायत देकर बताया कि वह अपने बेटे अनमोल के साथ गंगा स्नान करने गई थी। तभी रास्ते में गांव व पड़ोस के रहने वाले दो लोग गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। जब विरोध किया तो उन्होंने मेरे पति पर फायर कर दिया। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें