फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: दावे फेल, अलाव की लकड़ी में भी खेल

Tue, 09 Jan 2024 01:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। कड़कड़ाती ठंड पड़ रही है। न्यूनतम तापमान आठ से नौ डिग्री सेल्सियस के बीच है। राहगीरों, रिक्शा चालकों, नुक्कड़ चौराहे पर ठंड से बचाव के लिए रोजाना हजारों रुपये की लकड़ी जलवाई जा रही है। नगर पालिका की यह लकड़ी केवल कागजों में जल रही है। रविवार की रात को अमर उजाला की टीम ने पड़ताल की तो चंदौसी में रोडवेज बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और यातायात चौकी के पास सुगलती हुई अलाव की कुछ लकड़ी दिखाई दी। इसके अलावा फव्वारा चौक पर राख पड़ी हुई थी। टीम ने रात को शहर में 12 मुख्य स्थानों को देखा। अन्य किसी स्थान पर न तो अलाव जलता हुआ दिखाई और न ही अलाव के कोई साक्ष्य यानी राख पड़ी मिली। आसपास के रिक्शा चालक, दुकानदार व अन्य लोगों से जानकारी की। उन्होंने बताया कि यहां बमुश्किल चार से पांच दिन में पालिका की ओर से लकड़ी डाल दी जाती है। वह भी दस से 15 किलो होती है। पालिका कर्मचारी उसे जलाते नहीं है, तो आसपास के लोग उसे उठाकर ले जाते हैं।
विज्ञापन

- रात 09:00 बजे-सुनहरी मस्जिद
गोशाला रोड सुनहरी मस्जिद के सामने अलाव नहीं जल रहा था। न ही यहां अलाव के लिए लकड़ियों की व्यवस्था थी।



- रात 09:05 बजे- आवास विकास चौराहा

आवास विकास चौराहे पर अलाव नहीं लगाया गया। यह सबसे व्यस्त चौराहा माना जाता है।



- रात 09:15 बजे बीएमजी कॉलेज

संभल गेट स्थित बीएमजी इंटर कॉलेज के सामने भी अलाव की कोई व्यवस्था नहीं थी। यहां के मोती राम ने बताया कि चार से पांच दिन में 10 से 15 किलो लकड़ी आती है, वह भी गीली होती है। जिसे जलाने में परेशानी होती है।



- रात 09:23 एनकेबीएजी पीजी कॉलेज

एनकेबीएजी पीजी कॉलेज चौराहे पर अलाव का कुछ पता नहीं था। यहां लकड़िया भी नहीं थी, जिससे जरूरत पड़ने पर कोई उसे जला सके।



- रात 09:31 बजे मालवीय चौक

मालवीय चौक कोतवाली के आसपास भी अलाव का कोई प्रबंध नहीं था। यहां आसपास के दुकानदारों ने बताया कि यहां आजतक पालिका की ओर से अलाव नहीं लगवाया गया।



- रात 09: 35 बजे फव्वारा चौक

फव्वारा चौक जो कि अपने आप में शहर का सबसे व्यस्त चौराहा है। यहां अलाव अंतिम चरण में था। पर्याप्त लकड़ियों की व्यवस्था नहीं थी।



- रात 09:47 बजे रोडवेज स्टैंड

रोडवेज बस स्टैंड के बाहर अलाव जल रहा था। उसके आसपास रिक्शा चालक और अन्य लोग हाथ सेंकते नजर आए।



- रात 09:55 आंबेडकर तिराहे

मानगोदाम रोड स्थित आंबेडकर तिराहे पर अलाव की कोई व्यवस्था नहीं थी। पार्क के सामने पेट्रोल पंप के बाहर कुछ लोग अलाव पर हाथ तापते दिखाई दिए। पूछने पर बताया कि पेट्रोल पंप की ओर से ही अलाव की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन




- रात 10:05 बजे रेलवे स्टेशन

रेलवे स्टेशन पर अलाव बुझ चुका था। राख ही शेष बची थी, जिस पर कुछ लोग ठंड से अपना बचाव करते दिखाई दिए। आसपास के दुकानदारों ने बताया कि लकड़ियों की मात्रा पर्याप्त नहीं होती, जिस कारण जल्द ही अलाव ठंडा पड़ जाता है।



- रात 10:12 बजे यातायात चौकी

मंडी फाटक के यातायात चौकी के पास अलाव चल रहा था। तीन ई-रिक्शा चालक यहां मौजूद थे। रिक्शा चालक भागीरथ ने बताया कि यहां अलाव के लिए लकड़ी नहीं डाली जा रही हैं। स्वयं ही लकड़ी की व्यवस्था करके अलाव लगाते हैं।



-रात 10:15 बजे- सीओ ऑफिस

सीओ ऑफिस के सामने अलाव नहीं जला था। यहां न तो अलाव के लिए लकड़ी दिखाई दीं और न ही अलाव के अवशेष मिले।


तहसील और पालिका के अलाव के 12 स्थान कॉमन
चंदौसी तहसील प्रशासन की ओर से नगर में 33 स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था का दावा किया गया है। हैरानी की बात यह है कि इनमें से 12 स्थान नगर पालिका की सूची में भी शामिल हैं। न तो पालिका की ओर से अलाव की व्यवस्था है और न ही नगर पालिका की ओर से।
करीब दस-दस किलो लकड़ी सभी स्थानों पर डाली जा रही है। रात को आज में स्वयं इसका निरीक्षण करूंगा। लापरवाही मिलती है, तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

आरके भार्गव, ईओ नगर पालिका चंदौसी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें