फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: ग्रामीण के घर में तेंदुए के पदचिन्ह मिलने का दावा, वन विभाग की टीम पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। असमोली क्षेत्र के गांव सैदपुर जसकोली में ओमकार सिंह के बाद अब गांव के ही कुलदीप कुमार ने अपने घर में तेंदुए के पदचिन्ह मिलने का दावा किया है। इसका वीडियो बनाकर भी सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। सूचना पर वन विभाग की टीम भी पहुंची है। वन विभाग की टीम जांच पड़ताल कर रही है। ग्रामीण क्षेत्र में लगातार तेंदुआ होने का शोर और दहशत से परेशान ग्रामीण रतजगा करने को मजबूर हो रहे हैं। वहीं, वन विभाग के कर्मी तेंदुए को घेरने के लिए खानापूर्ति में लगे हैं। यही वजह है कि अभी तक पिंजरे में बकरी नहीं बांधी गई। हालांकि गांव के लोगों का कहना है कि चारे के रूप में कॉलम पूरा करने के लिए गोवंशीय पशु या फिर कुत्ता आदि बांधा। जिसे सुबह सवेरे ही हटवा दिया जाता है।
विज्ञापन

15 दिन पहले तेंदुए को सबसे पहले सैदपुर जसकोली और शकरपुर सोत के जंगल में ही देखा गया था। इसके बाद वन विभाग ने सैदपुर जसकोली के जंगल में पिंजरा लगाया। निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरा भी लगाया, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली। इस बीच नवाड़ा और फिर हरसिंहपुर में तेंदुआ देखा गया। तेंदुए ने हरसिंहपुर में चार बकरियों को मार डाला। यहां विभाग ने पिंजरा लगाया लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली। इसके बाद फिर से तेंदुआ सैदपुर जसकोली के जंगल में देखा गया। इसकी पुष्टि तब और हुई, जब यह गांव के निवासी ओमकार सिंह के घर मेंं घुस आया। तीन बार यह घर में घुसा लेकिन कोई नुकसान नहीं कर पाया। सोमवार की रात्रि में सैदपुर जसकोली में कुलदीप सिंह के घर में तेंदुए के पदचिन्ह होने का दावा किया गया है।
00000
दो स्थानों पर लगाए पिंजरे, चार टीमें कर रहीं कॉम्बिंग
संभल। सैदपुर जसकोली गांव में तेंदुए की मौजूदगी को वन विभाग भी मान रहा है। वन दरोगा मोहित कुमार ने बताया कि तेंदुआ क्षेत्र में बना हुआ है। उसे घेरने के लिए सर्वाधिक गतिविधि इलाके नहर और ओमकार सिंह के घर पिंजरा लगाया है। वहीं, चार टीमें भी लगाई गई हैं। दो टीमें दिन में कॉम्बिंग कर रही हैं, जबकि दो टीमें रात्रि में काम कॉम्बिंग कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें