फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर व बाल अवस्था समेत गर्भवती व प्रसूताओं को नहीं लगेगी कोविड की वैक्सीन 18-53-07

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। कोरोना संक्रमण का दौर शुरू होने के दस महीने बाद आखिरकार कोरोना वैक्सीन का इंतजार खत्म हुआ। केंद्र सरकार आज यानि 16 जनवरी से कोरोना का वैक्सीनेशन अभियान शुरू करने जा रही है। इसके तहत जनपद में पहले चरण में जनपद के तीन केंद्रोें बहजोई, असमोली सीएचसी व संभल के जिला अस्पताल में टीकाकरण शुरू किया जाएगा। इसमें हर केंद्र पर 18 कर्मचारी 100-100 लोगों को टीका लगाएंगे। पहले चरण में मूल रूप से स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण होगा। वहीं, दूसरे चरण में पुलिस व राजस्व विभाग के कर्मियों व तीसरे चरण में 50 वर्ष से अधिक आयु और साधारण बीमारियों ग्रस्त व्यक्ति को कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अजय कुमार सक्सेना ने शुक्रवार को एक पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना के टीकाकरण के दौरान ऐसी महिला स्वास्थ्य या राजस्वकर्मी जो गर्भवती हैं या हाल ही में उनका प्रसव हुआ हो (प्रसव के छह महीने तक) को वैक्सीन लगाने से परहेज किया जाएगा। वहीं बाद के दौर में भी 18 साल से कम उम्र के बच्चों को भी वैक्सीनेशन प्रक्रिया से दूर रखने की कोशिश होगी। इसके अलावा गंभीर बीमारी से ग्रस्त व्यक्ति समेत हाल ही में कोरोना से संक्रमित हुए व्यक्ति को भी वैक्सीन लगाने से परहेज किया जाएगा।
बताया कि इस महीने की 14 तारीख को जिले में 8040 कोविड वैक्सीन पहुंच चुकी है। पहले चरण के लिए बहजोई व असमोली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समेत जिला अस्पताल संभल में कोविड से बचाव के लिए टीकाकरण किया जाएगा। सुबह 9 से शाम 6 बजे तक तीनों स्थानों पर हर टीम के 18 कर्मचारी अपने अपने निर्धारित केंद्रों पर 100-100 लोगोें को कोरोना वैक्सीन लगाएंगे। इस तरह कुल 300 लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर 16 जनवरी 2021 प्रधानमंत्री कोविड टीकाकरण का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद जिले में भी टीकाकरण शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। तीनों स्थानों पर संबंधित उप जिलाधिकारी की भी पूरी निगरानी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह बातें रहेंगी खास
-------------------------
- कोविड वैक्सीन खोलते समय वॉयल (शीशी) पर तिथि व समय अंकित करना जरूरी होगा।
- टीकाकरण के दौरान चार घंटे में ही वैक्सीन का प्रयोग करना होगा। अन्यथा की स्थिति में वैक्सीन नष्ट कर दी जाएगी।
- वैक्सीन लगाने वाले कर्मचारी अपने चेहरे पर ‘वी विन’ लिखी फेश शील्ड पहनेंगे।
- वैक्सीन को बाहर खुले में आइस पैक पर नहीं रखा जाएगा।
- सभी वैक्सीन वॉयल को वैक्सीन कैरियर में ही रखा जाएगा।
- एक वॉयल खत्म होने पर ही दूसरी वॉयल वैक्सीन कैरियर से निकाली जा सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें