फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: दूसरे जिले के वाहनों से तीसरे दिन भी जाम से जूझा शहर

Fri, 08 Mar 2024 01:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। कांवड़ यात्रा को लेकर दूसरे जिलों में किए गए रूट डायवर्जन की वजह से वाहन संभल होकर गुजर रहे हैं। जिससे शहर लगातार तीन दिन से जाम से जूझ रहा है। बृहस्पतिवार को दिन निकलते से शहर में जाम लग गया। दिनभर वाहनों की लंबी लाइन लगी रहीं। जिससे वाहन चालकों के साथ शहरवासियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

रूट डायवर्जन की वजह से बुधवार से कई जिलों का ट्रैफिक संभल होकर गुजर रहा है। वाहनों की संख्या प्रति घंटा छह हजार तक पहुंच गई। इसमें सबसे ज्यादा बड़े वाहन शामिल दिखाई दिए। जिसके चलते बृहस्पतिवार को दिनभर शहर में जाम की स्थिति बनी रही। हालात ये थे कि कुछ दूर जाने के लिए घंटों का समय लगा। यातायात पुलिस प्रभारी अनुज मलिक ने बताया कि शुक्रवार की शाम छह बजे तक रूट डायवर्जन रहेगा। शुक्रवार को चंदौसी से बहजोई-पाठकपुर-धनारी-ग्राम कैल-इंद्रा चौक बबराला राजघाट तक किसी भी प्रकार के वाहन को प्रवेश नहीं मिलेगा। संभल में हसनपुर मार्ग से कार को जाने दिया जाएगा। ट्रक व बस जैसे बड़े वाहन रूट प्लान के मुताबिक ही अपने गंतव्यों के लिए जाएंगे।


यह है जिले का रूट डायवर्जन प्लान-

1.मुरादाबाद से संभल होकर दिल्ली जाने वाला यातायात

मुरादाबाद की तरफ से संभल होकर दिल्ली जाने वाला यातायात, चौधरी सराय चौकी संभल से वाया खिरनी तिराहा से गवां, केसरपुर तिराहा से रजपुरा, नूरपुर तिराहा से होते हुए इंद्रा चौक बबराला से नेहरू चौक गुन्नौर से नरौरा पुल होकर अपने गंतव्य की ओर जाएगा।
विज्ञापन




2. मुरादाबाद से चंदौसी होकर दिल्ली, अलीगढ़ व आगरा जाने वाला यातायात

मुरादाबाद की तरफ से चंदौसी होकर दिल्ली, अलीगढ़ एवं आगरा जाने वाला यातायात, बिलारी में बिलारी सिरसी तिराहे से हजरतनगर गढ़ी होकर सिरसी-बिलारी तिराहे से संभल में चौधरी सराय चौकी से वाया खिरनी तिराहा से गवां होकर केसरपुर तिराहा, रजपुरा, नूरपुर तिराहा, इंद्रा चौक बबराला, नेहरू चौक गुन्नौर से नरौरा पुल होकर अपने गंतव्य की ओर जायेगा।



3. बदायूं से चंदौसी होकर दिल्ली, अलीगढ़ एवं आगरा जाने वाला यातायात

बदायूं की तरफ से चन्दौसी होकर दिल्ली, अलीगढ़ एवं आगरा जाने वाला यातायात, चन्दौसी में धन्नूमल तिराहे से चन्दौसी बाईपास से सिम्स कॉलेज बाईपास (बहजोई रोड) से संभल तिराहा चंदौसी से संभल में चौधरी सराय चौकी से वाया खिरनी तिराहे की ओर जाएगा।



4. इस्लामनगर (बदायू) रोड से बहजोई होकर दिल्ली, अलीगढ़ जाने वाला यातायात

इस्लामनगर रोड जिला बदायूं से बहजोई होकर दिल्ली एवं अलीगढ़ जाने वाला यातायात, बहजोई में इस्लामनगर चौराहा से संभल तिराहा बहजोई से बेहटा जय सिंह चौराहा, टिक्टा रोड से रजपुरा, नूरपुर तिराहा, इंद्रा चौक बबराला, नेहरू चौक गुन्नौर से नरौरा पुल होकर अपने गंतव्य की ओर जाएगा।



5. दिल्ली एवं अलीगढ़ से नरौरा पुल की ओर से चंदौसी, संभल, मुरादाबाद को जाने वाला यातायातः-

दिल्ली, अलीगढ़ से नरौरा पुल होकर चंदौसी, संभल एवं मुरादाबाद को जाने वाला यातायात, नरौरा पुल से नेहरू चौक गुन्नौर से इन्द्रा चौक बबराला से नूरपुर तिराहा बबराला, रजपुरा से गंवा, चौधरी सराय चौराहा से चंदौसी चौराहा होकर अपने गंतव्य की ओर जाएगा।



6. दिल्ली एवं अलीगढ़ से नरौरा पुल की ओर से बरेली, शाहजहांपुर, लखनऊ की ओर जाने वाला यातायात

दिल्ली एवं अलीगढ़ से नरौरा पुल होते हुये बरेली, शाहजहांपुर, लखनऊ की ओर जाने वाला यातायात, नेहरू चौक गुन्नौर से सहसवान, बदायूं होते हुये बरेली, शाहजहांपुर, लखनऊ को जायेगा। सहसवान, बदायूं की ओर से आने वाला यातायात जो दिल्ली की ओर जाएगा। वह यातायात नेहरू चौक गुन्नौर से नरौरा पुल होकर अपने गंतव्य की ओर जाएगा।



7. चंदौसी से राजघाट-बबराला मार्ग

चंदौसी से बहजोई-पाठकपुर-धनारी-ग्राम कैल-इन्द्राचौक बबराला राजघाट तक किसी भी प्रकार के भारी व्यवसायिक वाहनों का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा। कोई भी भारी व्यवसायिक वाहन नहीं चलेगा।



8. जोया से बहजोई मार्ग
जोया मार्ग पर मनोटा पुल से असमौली से संभल की ओर तथा संभल से पातालेश्वर मन्दिर बहजोई मार्ग पर किसी भी प्रकार के भारी व्यवसायिक वाहनों का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा।
विज्ञापन




9. चौधरी सराय चौराहा संभल से सैदनगली गजरौला मार्ग

चौधरी सराय चौराहा संभल से सैदनगली-हसनपुर-गजरौला मार्ग पर किसी भी प्रकार के भारी व्यवसायिक वाहनों का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा।



10. नेहरू चौक थाना गुन्नौर की ओर से इंद्रा चौक बबराला से नूरपुर तिराहा रजपुरा मार्ग

इंद्रा चौक बबराला से नूरपुर तिराहा रजपुरा मार्ग पर भारी व्यवसायिक वाहन सिंगल (वन-वे)

मार्ग पर ही आवागमन करेंगें। राजघाट इंद्राचौक बबराला से नूरपुर तिराहे तक रोड के आधे भाग में कांवड़ियों का आवागमन रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें