फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटेलाल दिवाकर डबल मर्डर: दोहरे हत्याकांड का तीसरा आरोपी गजेंद्र पुलिस के हत्थे चढ़ा,

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी/बहजोई (संभल)। पुलिस ने शुक्रवार को छोटेलाल दिवाकर दोहरे हत्याकांड के तीसरे आरोपी गजेंद्र सिंह को बहजोई मझोला तिराहे से गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश किया गया। दोहरे हत्याकांड के अभी भी तीन नामजद और दो अज्ञात आरोपी फरार हैं। गांव में शांति व्यवस्था में लगी दो में से एक प्लाटून पीएसी को हटा दिया है। पुलिस की कार्रवाई से परिजन और ग्रामीण अभी संतुष्ट नहीं हैं।
विज्ञापन

बहजोई के गांव फतेहपुर शमसोई में चार दिन पूर्व सपा नेता छोटेलाल दिवाकर और उनके बेटे सुनील की गोली मारकर हत्या कर दी थी। सीओ अशोक कुमार ने प्रेसवार्ता में बताया कि हत्याकांड का तीसरा आरोपी गजेंद्र सिंह शुक्रवार को कही भागने की फिराक में बहजोई में मझोला तिराहे पर खड़ा था। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक बहजोई रविंद्र प्रताप सिंह ने टीम के साथ आरोपी को मौके से धर दबोचा। आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, वहां से जेल भेज दिया गया। टीम में कांस्टेबल मानवीर सिंह, चंद्रशेखर, आयुष, रजनीश रहे। पुलिस दो मुख्य आरोपी जितेंद्र शर्मा और शर्मेंद्र शर्मा को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अभी तीन नामजद और दो अज्ञात आरोपी फरार है। दोहरे हत्याकांड के विवेचक सीओ अशोक कुमार ने शुक्रवार को गांव पहुंचकर वादी पक्ष के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें