फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल में ठेकेदार के घर से पांच लाख की चोरी

Fri, 07 Oct 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
वारदात
विज्ञापन
नखासा थाना क्षेत्र में चोरो ने ठेकेदार के घर से सात तोला सोना तथा तीन लाख रुपये समेत पांच लाख रुपये का समान समेट लिया। घर पर ठेकेदार की मां मौजूद थी। अन्य लोग रिश्तेदारी में गए थे। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। पुलिस घटना को संदिग्ध बताया है। 
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला पेपटपुरा निवासर नासिर पुत्र मोहम्मद हसन ठेकेदार है। वह सोमवार को परिवार के साथ रिश्तेदार के घर पर गए थे। घर में मां इदरीश जहां अकेली थी। शाम पांच बजे मां इदरीशजहां घर में नीचे बैठी थीं। तभी कुछ चोर छत के रास्ते घर की दूसरी मंजिल में दाखिल हो गएए।  उन्होंने दूसरी मंजिल के कमरे के ताले तोड़ लिए।

कमरे में रखे संदूक से तीन लाख रुपये व सात ताले सोना समेट लिया। शाम पांच बजे के बाद जब नासिर परिवार के साथ घर लौटा तो कमरे के ताले टूटे देख दंग रह गया। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा हुआ था। 
विज्ञापन


संदूक में रखे तीन लाख रुपये व सात तोला सोना गायब था। नासिर पूरे मामले की तहरीर लेकर रायसत्ती चौकी पहुंचे। रायसत्ती चौकी इंचार्ज राजकुमार सिंह ने बताया कि घटना की तहरीर मिल गई। घटना संदिग्ध नजर आ रही है। घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें