संभल। नियमित टीकाकरण से छूटे बच्चों को बीमारियों से बचाव का टीका 7 अगस्त से 12 अगस्त के बीच मिशन इंद्रधनुष 5.0 के प्रथम चरण के तहत लगाया जाएगा। इसकी तैयारियों के लिए मंगलवार को उप जिलाधिकारी सुनील कुमार त्रिवेदी की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की बैठक हुई।
इसमें टीकाकरण की तैयारियों पर चर्चा की गई। सीएचसी के चिकित्सक डाॅ. नीरज शर्मा ने बताया कि मिशन इंद्र धनुष 5.0 का प्रथम चरण 7 अगस्त से 12 अगस्त तक चलेगा। जिसमें नियमित टीकाकरण से छूटे हुए बच्चों का आशा और एएनएम द्वारा गांव-गांव सर्वे करवाकर लक्षित शून्य से 5 साल के बच्चों को संबंधित टीका लगाया जाएगा। उन्होंने विरोधी परिवारों की सूची सभी सीएचसी के द्वारा जल्द से जल्द बनाने को कहा।
एसडीएम सुनील त्रिवेदी ने सभी संबंधित विभागों को मिशन इंद्र धनुष 5.0 प्रोग्राम को सफल बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान डब्ल्यूएचओ के सर्विलांस मेडिकल अधिकारी डाॅ. दानिश सुहैल, डाॅ. दानिश सुहेल, डाॅ. सुनील त्यागी, अभिषेक, यतेंद्र, गोपाल शर्मा, सलमान, रफीक, तरन्नुम, किरन बरनवाल, देवेंद्र सिंह, अर्चना अग्रवाल, शैलेंद्र कुमार आदि रहे।