स्कूल में लगा टीका, बच्चो आया बुखार, परिजन अध्यापकों पर भड़के
संवाद न्यूज एजेंसी
धनारी (संभल)। क्षेत्र के धनारी पट्टी लाल सिंह के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय में डीपीटी का टीका लगने के बाद बच्चों बुखार आने के साथ ही हाथ में दर्द शुरू हो गया। जिस पर बच्चों के परिजन भड़क गए और स्कूल पहुंचकर प्रधानाध्यापक से शिकायत की। प्रधानाध्यापक की सूचना पर एनएम ने पहुंचकर बच्चों को दवा दी।
शुक्रवार को धनारी पट्टी लाल सिंह के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय में बच्चों का डीपीटी का टीका लगाया था। रात में स्कूल में पढ़ने वाले गिर्राज कश्यप, धर्मपाल, महेंद्र सिंह, सोनू, राहुल, पप्पू, शिशुपाल, इरशाद, शादिक, राजपाल आदि बच्चों को हाथ में दर्द के साथ ही बुखार आ गया। कई बच्चों को उल्टी भी हुई। शनिवार को बच्चों के अभिभावक विद्यालय पहुंचे और प्रधानाध्यापक जयपाल सिंह से कहा कि हमारे बच्चों को कैसा टीका लगवा दिया कि रात भर बच्चों को बुखार और उल्टी से सो नहीं पाए है। जिस हाथ में टीका लगा था उसमे भी सूजन आ गई है। प्रधानाध्यापक ने ग्रामीणों को समझाया कि जिलाधिकारी के आदेश पर डीपीटी का टीका लगाया गया था। साथ में एक गोली बुखार की दे दी गई है। बच्चों की तबीयत सही न होने पर एनएम को जानकारी दी गई और बीमार बच्चों को एंबुलेंस लेने के लिए भेज दी गई। लेकिन एंबुलेस में बच्चों को भेजने से इन्कार कर दिया। इसके बाद एनएम ने गांव में पहुंच कर सभी बच्चों को दवा दी। प्रधानाध्यापक जयपाल सिंह ने बताया की शुक्रवार को 80 बच्चों का टीकाकरण किया गया था।