फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंधों को लेकर की गई थी किशोर की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल/रजपुरा। गांव निजामपुर निवासी ग्रामीण के मासूम बेटे की हत्या का खुलासा पुलिस ने दो महीने बाद कर दिया। मासूम का शव 7 मार्च को कस्बा गवां के नजदीक एक ईख के खेत में पड़ा मिला था। पुलिस के अनुसार यह हत्या अवैध संबंध को लेकर हुई है। मासूम ने गांव निवासी एक युवक को गांव निवासी महिला से प्रेमालाप करते हुए देख लिया था। इसी के चलते हत्या की गई। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन

रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव निजामपुर निवासी विवेक और बबलू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने गांव निजामपुर निवासी देवेंद्र सिंह के 13 वर्षीय बेटे नीरेश की गला रेत कर हत्या कर दी थी। शव सात मार्च की सुबह कस्बा गवां के नजदीक एक ईख के खेत में मिला था।
पुलिस की दो महीने चली छानबीन के बाद मासूम की हत्या का राज खुल सका। पुलिस के मुताबिक मासूम नीरेश ने आरोपी विवेक को गांव निवासी एक महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। विवेक को डर था कि नीरेश किसी से कह न दे। इसलिए अपने साथी बबलू के साथ मिलकर गला रेत दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बबलू ने चाकू पेट में मारा था। मासूम की मौत हो गई तो आरोपी भाग गए। पुलिस को इस हत्याकांड के खुलासे में काफी मशक्कत करनी पड़ी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें