संभल। आरएसएस के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को संभल, असमोली में बाल स्वयंसेवकों ने पथ संचलन निकाला गया। जिसमें गणवेशधारी बाल स्वयंसेवक घोष की धुन पर कदमताल मिलाते हुए चले और राष्ट्रीय अस्मिता, एकता, अखंडता की रक्षा करने का संदेश दिया। इस दौरान लोगों ने बाल स्वयंसेवकों का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
शताब्दी वर्ष और तुलसी दिवस के उपलक्ष्य में संभल नगर में बाल पथ संचलन बड़ी भव्यता के साथ निकला। दुर्गा कॉलोनी स्थित एक पैलेस में सभी बाल स्वयंसेवक एकत्रित हुए थे। यहां एकल गीत और अमृत वाचन के बाद प्रार्थना हुई और पथ संचलन शुरू किया गया। यह दुर्गा कॉलोनी से होते हुए जनता पेट्रोल पंप, चौधरी चरण सिंह पार्क से घूमकर आनंद विहार कॉलोनी, सूरजकुंड मंदिर, शंकर चौराहा, यशोदा चौराहा होकर गुजरा।
इस दौरान नगर संघ चालक कमल कौशल, जिला प्रचारक संजीव कुमार, नगर व खंड प्रचारक गगन कुमार, सह जिला व्यवस्था प्रमुख मनोज गुप्ता, नगर प्रचार प्रमुख राजुल गुप्ता, नगर कार्यवाह गोपीचंद्र, सह नगर कार्यवाह मनीष रस्तोगी, नगर व्यवस्था प्रमुख संजीव कुमार आदि रहे।
भरत के नाम पर पड़ा देश का नाम भारत
मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मेरठ प्रांत के प्रांत प्रचार टोली सदस्य नीरज ने कहा कि अपने देश का नाम दुष्यंत-शकुंतला के पुत्र भरत के नाम पर भारत पड़ा। बाल्यकाल में शौर्य साहस की झांकी, जिनके जीवन से प्रकट होती है, उसकी एक लंबी मालिका है। इसमें पृथ्वी सिंह, दुर्गादास राठौड़, शिवाजी, गुरु गोविंद सिंह उनके चारों साहिबजादे, डॉ. हेडगेवार आदि लंबी शृंखला है।