फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: पिकअप से कुचलकर बच्चे की मौत

Wed, 21 Oct 2026 12:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
बनियाठेर (संभल)। गांव आटा में मंगलवार की सुबह डेयरी से दूध लेने आई पिकअप की चपेट में आकर गांव निवासी सुभाष राणा के बेटे आशीष (8) की मौत हो गई। बच्चे के मौत की सूचना पर परिजनों में चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों ने आरोपी चालक को पिकअप समेत पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने बच्चे का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

आटा गांव निवासी शुभाष राणा का बड़ा बेटा आशीष गांव के ही आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ता था। मंगलवार सुबह करीब नौ बजे आशीष घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान घर से कुछ दूरी पर स्थित राहुल मौर्य की डेयरी से एक पिकअप दूध लेने के लिए आई थी।
चालक डेयरी के पास पिकअप को बैक कर रहा था। इसी दौरान आशीष खेलते-खेलते गाड़ी के सामने आ गया। चालक कुछ समझ पाता, उससे पहले ही आशीष पिकअप के अगले पहिये की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों ने पिकअप चालक को गाड़ी समेत पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को पिकअप समेत हिरासत में ले लिया। बच्चे की मौत के बाद मां सर्वेश का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। थाना बनियाठेर प्रभारी बोबिंद्र कुमार ने बताया कि पंजीकृत वाहन संख्या पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


दो भाइयों में बड़ा था आशीष
आशीष गांव के ही आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ता था। मां सर्वेश ने बताया कि आशीष के अलावा उनका चार वर्षीय छोटा बेटा पंकज है। घर के बाहर खेलते समय हुए हादसे ने परिवार की खुशियां छीन ली। जिस बेटे को सुबह खेलते हुए देखा था, उसकी अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें