फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: गड्ढे में गिरा बालक, विरोध में प्रदर्शन

Fri, 19 Jan 2024 04:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। शहर के मोहल्ला लोधियाल में जल निगम ने लीकेज पाइप लाइन की समस्या दूर करने के लिए एक माह पहले खोदे गए गड्ढे में बृहस्पतिवार को एक बालक गिर गया। गुस्साए लोगों ने पालिका प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सड़क जाम कर दी। नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। जल निगम के जेई के आश्वासन के बाद लोग शांत हुए।
विज्ञापन


चंदौसी के मोहल्ला लोधियान में कई स्थानों पर पेयजल की पाइप लाइन में लीकेज की समस्या था। इसको सही करने के लिए राशन की दुकान के समीप जल निगम ने करीब आठ फीट गहरा गड्ढा खोदा था। करीब एक माह बीत चुका है, लेकिन पाइप लाइन सही नहीं हुई न ही गड्ढा बंद किया गया। इसकी वजह से आए दिन हादसे हो रहे हैं। आवागमन में लोगों को दिक्कत हो रही है। मोहल्ले वालों ने कई बार पालिका में शिकायत कर गड्ढा बंद करने को कहा, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। बृहस्पतिवार को इस गड्ढे में मुकेश का नौ वर्षीय बेटा कृष्णा इस गड्ढे में गिर गया। जिससे मोहल्ले के लोग आक्रोशित हो गए। बालक को बाहर निकालकर लोधियान मोहल्ले के मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। लापरवाही का आरोपी लगाते हुए पालिका के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। करीब एक घंटे तक मुख्य मार्ग जाम रहा। इससे घटिया गेट, आवास विकास, खुर्जा गेट, सेमर टोला आदि मोहल्ले के लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें