फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बाहर खेलते समय दो वर्षीय मासूम ने जहरीला पदार्थ खाया, उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। नखासा थाना क्षेत्र के कस्बा सिरसी निवासी एक व्यकित के दो वर्षीय मासूम ने घर के बाहर खेलते समय कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे मासूम की हालत बिगड़ी तो परिजन संभल के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह 11.30 बजे करीब सिरसी के मोहल्ला गिन्नौरी निवासी अनवर के दो वर्षीय बेटे अली इमाम ने घर के बाहर खेलते समय कोई जहरीला पदार्थ उठाकर खा लिया था। जिससे मासूम की हालत बिगड़ी तो परिजन संभल के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उपचार के लिए भर्ती किया गया। रात को सात बजे मासूम ने दम तोड़ दिया।
पीड़ित पिता ने बताया कि उनकी पत्नी की नजर बची तो बेटा घर के बाहर खेलने के लिए निकल गया। इसी दौरान कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। जहरीला पदार्थ खाने की पुष्टि चिकित्सक ने की थी। बताया कि उनका एक ही बेटा था। मासूम की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। मासूम की मां गुलशन जहरा बेसुध हालत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें