फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: पिकअप वाहन की टक्कर से बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई। थाना क्षेत्र के मेरठ-बदायूं मार्ग पर दुबारी कला गांव के सामने सड़क पार करते समय वाहन की चपेट में आने से पांच वर्ष के बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। बच्चे की मौत से परिवार में चीख-पुकार मची हुई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के दुबारी कला गांव के रहने वाले कुलदीप कुमार का पांच वर्षीय बेटा आर्यन कुमार प्राथमिक विद्यालय के आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ रहा था। शनिवार को गांव में शौकीन के यहां शादी का कार्यक्रम देखने के लिए मेरठ बदायूं मार्ग पार कर जा रहा था। तभी बबराला की तरफ से तेजगति से आ रही पिकअप वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल बच्चे को सीएचसी ले गई। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पीछा कर जरीफनगर थाना क्षेत्र में वाहन को पकड़ कर कब्जे में ले लिया है। जबकि चालक वाहन छोड़ कर फरार हो गया।
विज्ञापन

गांव के किशनलाल ने बताया, मृतक के पिता कुलदीप कुमार दिल्ली में रह कर मजदूरी कर बच्चों का पालन पोषण कर रहे हैं। जबकि मां विषय देवी के साथ तीन बच्चे गांव में रहते थे। आर्यन की मौत से मां सुधबुध खो बैठी है। थाना प्रभारी अखिलेश प्रधान ने बताया, शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें