फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे खड़ी कार में कार ने मारी टक्कर, मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। खड़ी कार में ईको कार ने टक्कर मार दी, इससे कार सवार मासूम बच्चे की मौत हो गई, जबकि तीन महिलाएं घायल हो गईं। आनन-फानन घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्साधिकारी ने दो घायल महिलाओं की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर किया है। हादसा गांव फरीदपुर खुशहाल के निकट बहजोई-रजपुरा मार्ग पर हुआ।
विज्ञापन

मंगलवार की देर शाम सवा सात बजे करीब कोतवाली क्षेत्र के गांव फरीदपुर खुशहाल के निकट बहजोई-रजपुरा मार्ग पर सड़क किनारे खड़ी कार में एक ईको कार ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे कार सवार मासूम करीब 3 वर्षीय आरिफ पुत्र अनीश अहमद निवासी सिंघोली पूर्वी थाना रजपुरा की मौत हो गई, जबकि महिला शकीना पत्नी अनीश अहमद, परवीना पत्नी उरमान शाह व युवती रवीना घायल हो गई।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद घायलों में शकीना व परवीना की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। वहीं पुलिस के मुताबिक कार सवार जिला बदायूं के इसलामनगर से एक शादी समारोह में शामिल होकर अपने गांव को लौट रहे थे। पुलिस ने पूरे मामले में चालक को गिरफ्तार कर ईको कार को कब्जे में लिया है। बच्चे के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें