फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: तीन मई को संभल आ सकते हैं मुख्यमंत्री, पुलिस-प्रशासन अलर्ट

Mon, 29 Apr 2024 04:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
सौंधन (संभल)। संभल लोकसभा सीट पर तीसरे चरण में सात मई को मतदान होना है। तीन मई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गांव मुजाहिदपुर स्थित कैला देवी धाम पर जनसभा कर सकते हैं। सीएम के संभावित कार्यक्रम को देखते हुए रविवार को डीएम और एसपी ने जनसभा स्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह ने बताया कि तीन मई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभल के कैला देवी धाम पर जनसभा करने आ सकते हैं। दौरे की संभावना को देखते हुए जिले के गांव मुजाहिदपुर स्थित कैला देवी धाम पर रविवार को जिलाधिकारी मनीष बसंल और पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह गुनावत पहुंचे। व्यवस्थाओं का जायजा लिया है। अधिकारियों का कहना है कि अभी कार्यक्रम मिला नहीं है। संभावित दौरे को देखते हुए व्यवस्थाएं देखी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें