फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने एसडीएम से मांगी स्पष्ट जांच आख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। अपर जिलाधिकारी कार्यालय के नजदीक में बन रहे वेयर हाउस निर्माण के 60 लाख रुपये निर्माण कराने वाली संस्था को भुगतान न करने का मामला मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पहुंचा है।
विज्ञापन

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बबिता पाठक ने इस मामले की सुनवाई करते हुए एसडीएम को आदेश दिए हैं कि प्रकरण की सूक्ष्म जांच की जाए। आख्या 24 मार्च तक उन्हें उपलब्ध कराई जाए, ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके। उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ द्वारा ईवीएम मशीनों को सुरक्षित रखने के लिए संभल में वेयर हाउस का निर्माण कराया गया है।
निर्माण कार्य अभी पूरा नहीं हुआ है। यह निर्माण मोहम्मद आमिर कॉन्ट्रेक्टर एंड सप्लायर के माध्यम से किया गया है। निर्माण में खर्च हुए करीब 60 लाख रुपये सहकारी संघ की ओर शेष है, इसके भुगतान की मांग की जा रही है लेकिन भुगतान नहीं हो रहा है। इस मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने उप जिलाधिकारी से जांच करके आख्या मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें