फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नृत्य प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

Sat, 19 Nov 2016 01:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कालेज के सभागार में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत शंखनाद, एकल व सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रबंध समिति सदस्य संगीता भार्गव, प्राचार्य डा. अनीता जान, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी डा. संगीता गोयल, डा. सोनिया बिंद्रा, डा. रोली कनौजिया ने मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलित किया। प्राचार्य डा. अनीता जान ने मुख्य अतिथि संगीता भार्गव को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। शंखनाद प्रतियोगिता में रश्मि शर्मा ने प्रथम, आराधना ओझा ने द्वितीय तथा महिमा वार्ष्णेय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

एकल नृत्य प्रतियोगिता में 50 छात्राओं ने भाग लिया। जिसमें निष्ठा रस्तोगी ने प्रथम, सोनाली ने द्वितीय तथा वैष्णवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नृत्य के लिए स्वाति, दीक्षा, प्रिया गुप्ता, राजेश्वरी के समूह ने प्रथम, किरन, प्रगति सिंह, शिवानी गंगवार, मनाली त्यागी, ज्योति यादव के ग्रुप ने द्वितीय तथा करिश्मा शर्मा, मांडवी, कामना, हिना वार्ष्णेय, फरीन, सैफाली अग्रवाल के ग्रुप के लिए तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में प्रिया शर्मा, डा. अमिता सिंह  शामिल रहीं। सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया              गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य अतिथि संगीता भार्गव ने सभी का उत्साह वर्धन किया और चार दिसंबर को कालेज में लगने वाले रक्त दान मेले में अधिक से           अधिक संख्या में आकर रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में डा. स्नेहलता पांडेय, डा. शीतल यादव, डा. मनीष अग्रवाल, कंचन सक्सेना, डा. राशि गर्ग, मंजुलि शर्मा, लवी सक्सेना, रितु गुप्ता ने सहयोग किया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें