फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: केमिस्ट 20 मई को बंद रखेंगे मेडिकल स्टोर

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। सीनियर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन, संभल की बैठक में सर्वसम्मति से 20 मई को हड़ताल का समर्थन करते हुए मेडिकल स्टोर बंद रखेंगे। इस दौरान बंद को सफल बनाने के लिए विस्तृत रणनीति भी तैयार की गई। बैठक में कहा गया कि यह बंद अवैध ई-फार्मेसी, ऑनलाइन दवा बिक्री, अनुचित मूल्य कटौती और छोटे केमिस्टों की आजीविका पर मंडरा रहे खतरे के विरोध में आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष राजीव रस्तोगी ने कहा कि कोविड जीएसआर 220-2020 के प्रावधानों के बावजूद देश में अवैध ई-फार्मेसी का संचालन लगातार जारी है, जो छोटे केमिस्टों की आजीविका के लिए गंभीर खतरा बन चुका है। उन्होंने यह भी कहा कि ऑनलाइन दवाओं की आड़ में नकली, मिलावटी और चोरी की दवाओं की बिक्री की आशंका बढ़ रही है, जिससे मरीजों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। सरकार से मांग की गई कि अवैध ई-फार्मेसी पर पूर्ण प्रतिबंध लगाते हुए ऑनलाइन दवा बिक्री के लिए सख्त नियम लागू किए जाएं।
चेयरमैन प्रदीप रस्तोगी ने कहा कि आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण और कानून के दायरे में रहकर किया जाएगा। उन्होंने सभी केमिस्ट साथियों से एकजुट रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन

अध्यक्ष नवनीत शर्मा ने कहा कि संगठन की मजबूती ही इस संघर्ष की सफलता तय करेगी। गौरव टंडन ने कहा कि यह लड़ाई छोटे व्यापारियों के अस्तित्व की रक्षा के लिए आवश्यक है।
सुमित राजा ने सभी केमिस्टों से 20 मई के बंद को सफल बनाने की अपील की। साथ ही आम लोगों से आग्रह किया गया कि वे 20 मई से पहले अपनी आवश्यक दवाएं खरीद लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।
बैठक में सुमित राजा, प्रवीण वार्ष्णेय, गौरव टंडन, मो. शम्सी, साजिद अहमद, सईद अहमद, अजय यादव, अनिल कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता प्रदीप रस्तोगी ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें