फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: सीएचसी के सफाई कर्मचारी ने खाई चूहे मार दवा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। नगर के सीएचसी की मेटरनिटी विंग में तैनात एक आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारी ने पारिवारिक कलह के चलते जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। मुरादाबाद के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मोहल्ला चुन्नी निवासी हृदेश (30) सीएचसी की मेटरनिटी विंग में आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारी था। पारिवारिक कलह के चलते शुक्रवार की रात उसने नशे की हालत में चूहे मारने की दवा खा ली। शनिवार सुबह हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सीएचसी ले गए, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। मुरादाबाद के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान हृदेश ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अस्पताल के कर्मचारियों ने बताया कि हृदेश पहले भी आत्महत्या का प्रयास कर चुका था। कोतवाल संत कुमार ने कहा कि तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें