फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: चातुर्मास 29 जुलाई से, थम जाएगी शहनाई की गूंज

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। चातुर्मास 29 जून से शुरू हो रहा है। इस वर्ष चातुर्मास चार नहीं, बल्कि पांच माह का होगा। मान्यता के अनुसार इस मास में सृष्टि के पालनहार कहे जाने वाले भगवान विष्णु क्षीरसागर में आराम कर रहे होते हैं। ऐसे में पांच माह तक शहनाई की गूंज थम जाएगी। 29 जून से 23 नवंबर तक यानी 148 दिनों तक शादी-व्याह समेत किसी भी तरह के मांगलिक कार्य नहीं होंगे।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य पंडित शोभित शास्त्री ने बताया कि 29 जून को हरिशयनी एकादशी है। इस दिन सुस्थिर नाम आदियोग भी है। सूर्योदय कालीन एकादशी होने से विष्णु शयनी एकादशी इसी दिन मान्य रहेगा। इस दिन माता लक्ष्मी की उपासना करने से साधकों को धन और समृद्धि की प्राप्ति होती है। इसी दिन से शादी, मुंडन, गृहप्रवेश, उपनयन संस्कार आदि समस्त महत्वपूर्ण मांगलिक कार्य पर रोक लग जाएगी। ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर शर्मा बताते हैं कि समस्त मांगलिक कार्य भगवान विष्णु के जागृत अवस्था में ही किए जाते हैं। चातुर्मास आत्मसंयम काल है। इसमें जप, तप, स्वाध्याय, पूजा पाठ करना शुभ फलदायी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें