फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं की पिटाई पर अभिभावकों में गुस्सा

Tue, 07 Nov 2017 02:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
चोटिल छात्रा खुशबू। - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
कस्तूरबा विद्यालय में शिक्षिका ने लोहे की पाइप से छात्राओं की पिटाई कर दी। इससे दो छात्राएं चोटिल हो गईं। इनमें से एक छात्रा का हाथ टूट गया तो दूसरी छात्रा के हाथ में सूजन है।  छात्राओं के परिजनों ने विद्यालय पहुंचकर पिटाई का विरोध किया।
विज्ञापन



सोमवार को सुबह नौ बजे करीब बीएसए दफ्तर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में एक शिक्षिका ने दो छात्राओं की लोहे की पाइप से पिटाई कर दी। इससे कक्षा सात की छात्रा खुशबू निवासी यादव कालोनी बहजोई के एक हाथ टूट गया है, जबकि कक्षा आठ की छात्रा रतनेश पुत्री  निवासी गांव कूबरी थाना बहजोई के एक हाथ में सूजन आई। चोट से छात्राएं रोने-बिलखने लगी। आनन-फानन छात्रा खुशबू को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। छात्रा खुशबू का कहना था कि उसके जूते किसी दूसरी छात्रा ने पहन लिए थे, वह नंगे पैर क्लास में अपने जूते देखने आई।

बस इसी से शिक्षिका भड़क गईं और उसकी पिटाई कर दी। छात्रा रतनेश का कहना था कि वह फर्श पर साफ-सफाई का कार्य चल रहा था। वह फर्श की ओर आई तो शिक्षिका ने गुस्सा जताते हुए उसकी पिटाई कर दी। इसी बीच खुशबू के नाना हरिशंकर शर्मा व छात्रा रतनेश के भाई राजकुमार भी विद्यालय पहुंच गए और शिक्षिका से नाराजगी जताई।
विज्ञापन


छात्राओं की पिटाई पर अभिभावकों ने जताया गुस्सा
छात्राओं की पिटाई पर अभिभावकों ने शिक्षिका के प्रति गुस्सा जताया। अभिभावकों में खुशबू  के नाना हरिशंकर शर्मा का कहना था कि इस प्रकार से किसी भी छात्रा की पिटाई नहीं करनी चाहिए। वहीं राजकुमार का कहना था कि वह तो अपनी बहन रतनेश को स्वेटर देने आया था तो  वह रो रही थी। जानकारी ली बताया कि विद्यालय की एक पूर्ण कालिक शिक्षिका ने रतनेश की पिटाई की है। इससे उसके हाथ में सूजन आई है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें