फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: निलंबित रेल कर्मचारियों की चार्जशीट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। मालगोदाम स्थित गुड्स प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर खाद से लदी मालगाड़ी का आखिरी डिब्बा शंटिंग के दौरान पटरी से उतरने के मामले में निलंबित लोको पायलट, शंटिंग मास्टर और प्वाइंटमैन के खिलाफ चार्जशीट भी जारी कर दी गई है। पूरे प्रकरण की जांच के लिए गठित चार सदस्यीय टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और रिपोर्ट मंडल कार्यालय को भेज दी थी।
विज्ञापन

बता दें कि बृहस्पतिवार की रात 12 बजे करीब इफको से आई खाद से लदी मालगाड़ी को अनलोडिंग के लिए मालगोदाम पर प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर शंट किया जा रहा था। उसी समय गाड़ी का अंतिम डिब्बा अलग होकर पीछे की ओर चला गया और लाइन के अंत में लगे डेड एंड को तोड़ता हुआ ओएचई पोल से टकरा गया था। रात में ही डीआरएम, एडीआरएम समेत मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर जानकारी ली थी। इसके बाद राहत कार्य शुरू कर दिया गया था, जो शुक्रवार की सुबह तक चला।
मुरादाबाद से क्रेन बुला कर डिब्बे को पटरी पर रखा जा सका। घटनास्थल के दौरे के बाद ही रेलवे के अधिकारियों ने घटना के दिन ही लोको पायलट गौरव पाठक को निलंबित कर दिया था। शनिवार को शंटिंग मास्टर ओमवीर सिंह और प्वाइंटमैन विपलेश कुमार को भी निलंबित कर दिया था। तीनों ही निलंबित कर्मचारियों का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया था। वहीं चार सदस्यीय जांच टीम का गठन किया गया।
विज्ञापन

जांच टीम में शामिल यातायात निरीक्षक प्रवीन कुमार, जेई टीआरडी हरीश बाबू, एसएस सिग्नल प्रवीन कुमार सिंह ने शनिवार को मौके पर पहुंच कर जांच की और जांच रिपोर्ट आला अफसरों को सौंप दी। स्टेशन अधीक्षक राजू कुमार ने बताया कि इस मामले में तीनों निलंबित कर्मचारियों की चार्जशीट जारी हो चुकी है। मंडल के अधिकारियों के आदेश के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें