फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैराज पर बदला गया फाटक, यातायात प्रभावित

विज्ञापन
Changed gate on barrage, traffic affected - फोटो : CHANDAUSI
विज्ञापन
नरौरा बैराज पर शुक्रवार को फाटक बदला गया। इससे करीब पौन घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। काम पूरा होने तक पुल के दोनों ओर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई। भीषण गर्मी मेें लोग वाहनों में बेहाल हो गए। विसर्जन करने पहुंचे कुछ श्रद्धालुओं ने नरौरा पुल पर संभल सीमा में ही प्रतिमाओं का विसर्जन किया।
विज्ञापन

नरौरा बैराज पर शुक्रवार सुबह 11 बजे तकनीकी विभाग ने गेट नंबर 29 के फाटक बदलने का कार्य शुरू किया। इस दौरान पुल के दोनों ओर पुलिस ने यातायात रोक दिया। संभल जिले की सीमा पर पुल के इस ओर गुन्नौर कोतवाली इलाके में दिल्ली, आगरा, मेरठ, मथुरा आदि शहरों को जाने वाले वाहनों को रोक दिया गया। वहीं, पुल के दूसरी ओर बदायूं, मुरादाबाद की ओर आने वाले वाहनों को पुलिस ने रोक दिया।
इस दौरान वाहन चालक बबराला, अनूपशहर होकर बुलदंशहर, अलीगढ़ जनपद की ओर निकल गए। इस बीच तकनीकी विभाग ने क्रेन की मदद से बैराज के गेट पर लगे पुराने फाटक को निकाला। इस प्रक्रिया को पूरी होने में करीब पौन घंटे का समय लगा। काम पूरा होने के बाद करीब 11 बजकर 45 मिनट पर यातायात सुचारु किया गया। इसके बाद वाहन चालकों ने राहत की सांस ली। अधिकारियों के अनुसार शनिवार दोपहर बैराज के गेट पर दूसरा फाटक लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें