फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनातन धर्म की पढ़ाई के साथ ही एएमयू का नाम बदलें : यतींद्रानंद

विज्ञापन
Change the name of AMU with the study of Sanatan Dharma: Yatindranand - फोटो : SAMBHAL
विज्ञापन
जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर यतींद्रानंद गिरि ने कहा कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय का नाम बदला जाए और सनातन धर्म की पढ़ाई जल्द शुरू होनी चाहिए। वह कल्कि मंदिर पर कल्कि जयंती महोत्सव में शामिल होने के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन

मीडिया कर्मियों के अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में सनातन धर्म की पढ़ाई शुरू कराने की तैयारी के सवाल पर यतींद्रानंद गिरि ने कहा कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय का नाम बदलना चाहिए और सनातन धर्म की पढ़ाई जल्द ही शुरू होनी चाहिए। विश्वविद्यालय का नाम बदलकर किसी महापुरुष के नाम पर होना चाहिए। किसी भी विश्वविद्यालय का नाम धर्म का प्रचार करता हुआ नहीं होना चाहिए। आगे कहा कि धीरे-धीरे पूरी दुनिया में सनातन धर्म अपने स्वरूप को प्राप्त हो रहा है। सनातन धर्म ही सच्चा धर्म है। इसलिए पूरी दुनिया में सनातन धर्म को स्थापित और जागृति करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें