फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीढ़ी...डंडा और हिम्मत: महिला ने पोल पर चढ़कर लाइनमैन को धमकाया, बिजली विवाद का अनोखा वीडियो वायरल

Mon, 30 Dec 2024 05:07 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैसी

सार

बिजली बिल विवाद के दौरान एक महिला ने पोल पर चढ़कर लाइनमैन को डंडे से धमकाया। इसका वीडियो वायरल हो गया है। महिला ने 5000 रुपये बिल जमा करने के बावजूद लाइन काटने पर कड़ा विरोध जताया।
विज्ञापन
लाइनमैन को धमकाने के लिए पोल पर चढ़ी महिला - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विद्युत वितरण खंड चंदौसी के गांव बाकरपुर बेहतरी में बिजली बिल जमा ना करने पर लाइन काटने को पोल पर चढ़े लाइनमैन को महिला ने धमकाया। महिला सीढ़ी लगाकर पोल पर चढ़ गई और डंडे से लाइनमैन को धमकाया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। रविवार की दोपहर बिजली चेकिंग के लिए विद्युत वितरण खंड की टीम गांव बाकरपुर बेहतरी पहुंची। यहां एक महिला के घर की बिजली का बिल 18000 रुपये था।  महिला ने 5000 रुपये जमा कर दिए।
विज्ञापन


बावजूद लाइनमैन कनेक्शन काटने के लिए पोल पर चढ़ गया। इसके बाद महिला डंडा लेकर घर से आई और सीढ़ी लगाकर पोल पर चढ़ गई। महिला ने लाइनमैन को जमकर धमकाया। इस बीच किसी ने महिला की धमकाते हुए वीडियो बना ली।
विज्ञापन


महिला के ससुर होरीलाल ने बताया कि लाइनमैन बिना आवाज दिए घर में घुस गया। उस समय पुत्रवधू घर में अकेली थी। धमकाने के बाद लाइनमैन बिना कनेक्शन काटे ही लौट गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें