इस तरह नजर आता है चंदौसी जंक्शन । अमर उजाला
- फोटो : amar ujala
देशभर के रेलवे स्टेशनों के स्वच्छता सर्वे में नार्दर्न रेलवे का चंदौसी जंक्शन महज 311वां स्थान पर पहुंच पाया। ये स्थानीय रेलवे प्रशासन को आईना दिखाता है। यह एक संदेश भी है कि, अगर शहर को सम्मान दिलाना है तो काफी काम करने होंगे।
केंद्र सरकार की ओर से कराए गए स्वच्छता सर्वे में चंदौसी नगर तो देशभर में 305वें स्थान पर था लेकिन उसी शहर का रेलवे स्टेशन देश में 311वें स्थान पर जा पहुंचा है। रेल मंत्रालय के सहयोग से कराए गए सर्वे के बाद जारी परिणामों में मुरादाबाद 97 और रामपुर 300वें स्थान पर रहा। इसमें चंदौसी पिछड़ गया और चंदौसी को 311वां स्थान मिला।
हालांकि यह भी कम गौरव की बात नहीं है कि देश के हजारों रेलवे स्टेशनों में से चंदौसी ने अपना स्थान को सूची में बनाया है। लेकिन अभी श्रेणी में बेहतर स्थिति के लिए स्वच्छता के गंभीर प्रयासों की आवश्यकता महसूस हो रही है।
यह कम गौरव की बात नहीं कि पूरे देश के रेलवे स्टेशनों में स्वच्छता मे 311वां स्थान मिला लेकिन यह संतोषजनक स्थिति नहीं कही जा सकती है, इसे और बेहतर स्थिति में लाने के लिए रेलवे स्टेशन पर यात्री जागरूकता के लिए प्रयास किए जाएंगे।
स्वच्छता संबंधी एनाउंसमेंट भी शुरू कराया जाएगा। साथ ही स्टेशन को अधिक साफ रखने का प्रयास किया जाएगा, ताकि वहां की सफाई देखकर वहां कूड़ा डालने से हिचकिचाहट पैदा हो सके। -आशीष मिश्रा ,स्टेशन अधीक्षक चंदौसी जंक्शन