फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: चंदौसी चौराहे का होगा चौड़ीकरण, जाम से मिलेगी राहत

Sun, 11 Aug 2024 01:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। नगर के चंदौसी चौराहे का चौड़ीकरण होगा। इससे जाम की समस्या से निजात मिलेगी। प्रशासन द्वारा चौड़ीकरण किया जाना प्रस्तावित है। इस चौराहे पर ट्रैफिक लाइट लगा दी गई हैं लेकिन संचालन शुरू नहीं हो सका है। बड़ी संख्या में वाहनों का आवागमन इस चौराहे से होता है। ऐसे में जाम की स्थिति बनती है। यदि चौड़ीकरण हो जाएगा तो जाम से राहत मिल जाएगी। एक व्यक्ति ने निजी संपत्ति का कुछ हिस्सा चौड़ीकरण में दिए जाने की घोषण की है लेकिन अभी सहमति नहीं बन सकी है।
विज्ञापन

एसडीएम विनय कुमार मिश्र ने बताया कि चंदौसी चौराहे का चौड़ीकरण किया जाना है। करीब पांच मीटर जगह की जरूरत है। एक व्यक्ति ने निजी संपत्ति से पांच मीटर जगह देने की बात कही है लेकिन जिस जगह को दिए जाने की बात कही है वहां दुकानें बनी हैं और उनमें किराएदार हैं। ऐसे में उन दोनों पक्षों का समझौता होना है। यदि उन दोनों पक्षों में सहमति बन जाती है तो चौड़ीकरण की प्रक्रिया सरल हो जाएगी। इससे जाम से भी राहत मिलेगी। वहीं दूसरी ओर नगर पालिका के ईओ मणिभूषण तिवारी ने बताया कि पालिका की ओर से सौंदर्यीकरण कराया जाना है। ट्रैफिक लाइट लग चुकी हैं उनका भी संचालन जल्द शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें