फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: हिमाचल के बद्दी की फैक्टरी में लगी आग से चंदौसी की युवती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नरौली (संभल)। हिमाचल प्रदेश के बद्दी में परफ्यूम फैक्टरी में हुए अग्निकांड में नरौली के गांव सराय सिकंदर निवासी राखी (20) की मौत हो गई। मृतका परिजनों के साथ हिमाचल में रहकर मजदूरी करती थी। परिजनों ने उसका वही अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव सराय सिकंदर निवासी प्रेम सिंह, पत्नी दोजवती, बेटी राखी, बड़े बेटे सचिन, पुत्र वधू व तीन पौत्रों के साथ हिमाचल प्रदेश के शहर बद्दी में रहकर फैक्टरी में काम करते थे। राखी बद्दी स्थित परफ्यूम फैक्टरी में काम करती थी। अन्य परिजन दूसरी फैक्टरी में काम करते है। प्रेम सिंह का छोटा बेटा राजकमल, दूसरी बेटी प्रीति गांव में ही अपनी दादी के पास रहते हैं।
शुक्रवार को बद्दी की परफ्यूम फैक्टरी में हुए अग्निकांड में सराय सिकंदर निवासी राखी की भी मौत हो गई। सूचना पर गांव से मृतक की दादी, बहन और भाई भी बद्दी पहुंच गए। वहीं पर परिजनों ने राखी का अंतिम संस्कार कर दिया। राखी फैक्टरी में काम कर परिवार के पालन पोषण में पिता का हाथ बंटाती थी। राखी की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें