फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: यातायात नियमों के उल्लंघन में 509 वाहनों के चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह गुनावत के निर्देशन में यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। संभल में चौधरी सराय चौराहे पर शनिवार की रात्रि सीओ यातायात पंकज लवानिया ने पर्यवेक्षण में यातायात पुलिस तथा थाना पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया।
विज्ञापन

सीओ यातायात ने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 509 वाहनों के चालान एमवी एक्ट के अंतर्गत किए गए हैं। सीओ ने बताया कि जाति सूचक संप्रदाय सूचक के मामले में 143, ब्लैक फिल्म पर 5, लाल नीली बत्ती पर 2, नो पार्किंग में 19, सीट बेल्ट में 22, हेलमेट पर 239, दो पहिया वाहन पर तीन सवारी होने के मामले में 79 के चालान काटे गए हैं। इस दौरान 58 हजार रुपये का मौके पर ऑनलाइन व ऑफलाइन शमन शुल्क भी वसूला गया। साथ ही वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें