फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल की चेयरमैन और उनके परिवार के सात सदस्य आइसोलेट, जांच के लिए नमूने लिए गए

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। संभल की चेयरमैन और उनके परिवार के सात सदस्य आइसोलेट किए गए हैं। कोरोना जांच के लिए नमूने लिए गए हैं। चेयरमैन का एक बेटा कोरोना पॉजिटिव तब्लीगी जमातियों व स्थानीय युवक के संपर्क में रहा। इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को हुई तो पूरे परिवार को जांच के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां कोरोना आशंकित मानते हुए नमूने लिए गए हैं। मालूम हो संभल के सरायतरीन अंतर्गत मोहल्ला भूड़ा में 14 अप्रैल को छह जमाती कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इन जमातियों के संपर्क में रहा एक स्थानीय युवक भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। शुक्रवार को एक खिदमतगार और कोरोना पॉजिटिव पाया गया। इसी दौरान स्वास्थ्य विभाग को जानकारी मिली कि चेयरमैन का एक बेटा इन तब्लीगी जमातियों और स्थानीय युवक जो कोरोना पॉजिटिव है उनके संपर्क में रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने चेयरमैन और उनके परिवार के सात लोगों को कोरोना आशंकित माना और जांच के लिए जिला अस्पताल ले आए। जहां कोरोना जांच के लिए नमूूने लिए गए हैं। अब स्वास्थ्य विभाग को चिंता सता रही है कि इन लोगों के संपर्क में कितने लोग रहे होंगे। यदि इन लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई तो हालात बिगड़ जाएंगे। वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग तब्लीगी जमातियों के संपर्क में रहे अन्य लोगों को भी तलाश कर रहा है, जिससे उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें