ी
संभल। धार्मिक नगर नेजा कमेटी के तत्वाधान में सय्यद सालार मसूद गाजी की याद में इमादुल मुल्क गुम्बद पर कमेटी की ओर से चादरपोशी की गई। इस मौके पर कमेटी के महासचिव ने कुरान पाक की तिलावत से कार्यक्रम का आगाज किया। चौधरी शाहिद हुसैन ने सय्यद सालार मसूद गाजी के जीवन पर प्रकाश डाला। साथ ही कहा कि कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। सभी लोगों को सामाजिक दूरी का पालन करना चाहिए और मास्क लगाना चाहिए। बाद में संभल फतेह का झंडा व नेजेकी ढाल उखाड़क नेजा समापन का ऐलान किया गया। इस दौरान चौधरी शरफ अली खां, सफदर मसूदी, शहजाद खां, मोहम्मद उमर, मशकूर रजा मसूदी, कासिम मसूदी, आसिफ साबरी, मोहम्मद अहमद, वसीम सैफी, सरताज मसूदी, असलम मसूदी, अबरार खां, डा. मरगूब, कय्यूम खां, नाजिम मसूदी, सरदार आदि शामिल हुए।