फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमेंट और हार्डवेयर की दुकान से दो पेटी शराब पकड़ीं, दो लोग हिरासत में लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल/सौंधन। उप जिलाधिकारी दीपेंद्र यादव और पुलिस क्षेत्राधिकारी अरूण कुमार सिंह ने आबकारी निरीक्षक व थाने की फोर्स को लेकर संभल में शराब की दुकान और गोदामों की चेकिंग की। संभल के मुरादाबाद मार्ग स्थित शराब के गोदाम को चेक किया और स्टॉक रजिस्ट्रर की समीक्षा कराई। जिसमें अधिकारियों को सभी कुछ दुरूस्त मिला। इसके बाद शहर की दुकानों पर चेकिंग की गई।
विज्ञापन

इसी दौरान अधिकारियों को सूचना मिली कि हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव सौंधन मोहम्मदपुर स्थित एक सीमेंट व हार्डवेयर की दुकान में अवैध तरीके से शराब की बिक्री की जा रही है। सूचना पर अधिकारियों ने मौके पर जांच कराई।
दो पेटी शराब की बरामद की गईं। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी अरूण कुमार सिंह ने बताया कि चेकिंग के दौरान किसी दुकान पर कोई अनियमितता नहीं पाई गई है। सीमेंट और हार्डवेयर की दुकान से दो पेटी शराब की पकड़ी हैं। दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। जिनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें