फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: चंद्रयान की डिजाइन का केक काट मनाई खुशी, बांटी मिठाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। चंद्रयान की सफल लैंडिंग पर पीलीकोठी स्थित महापौर विनोद अग्रवाल के कैंप कार्यालय में चंद्रयान-3 की डिजाइन का केक काट कर व मिठाई बांट कर खुशी का इजहार किया गया। सभी ने इस सफलता के लिए एक दूसरे को बधाई दी। वक्ताओं ने कहा कि इस सफलता से भारत का नाम विश्वपटल पर और चमकेगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं एमएलसी सुभाष यदुवंशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार नए कीर्तिमान स्थापित करता जा रहा है। देश के वैज्ञानिकों ने चंद्रयान की सफल लैंडिंग कराकर यह साबित कर दिया है कि विज्ञान और तकनीकि के मामले में भी भारत किसी अन्य देश से पीछे नहीं है। उन्होंने कहा कि दुनिया के अन्य देशों को भी इससे आगे बढ़ने में सहायता मिलेगी।
महापौर विनोद अग्रवाल ने कहा कि इस सफलता के लिए देश के वैज्ञानिक बधाई के पात्र हैं। उनकी जितनी सराहना की जाए कम है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान, महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्रनाथ मिश्रा, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की संयोजिका अल्पना रितेश गुप्ता, भाजपा महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिया अग्रवाल, डॉ. विशेष गुप्ता, गिरीश भंडूला, अंजू लोचर, सतवीर सिंह, शशिकिरन, सुनीता शर्मा, विजय लक्ष्मी पंडित, मदालता शर्मा, पार्षद डॉ. गौरव श्रीवास्तव, सुरेंद्र विश्नोई, कुलदीप नारायन सिंह, महापौर प्रतिनिधि सुदेश शुक्ला, तुषार, राहुल देव वर्मन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें