फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौसी की स्नेहा ग्रोवर 492 अंकों के साथ रही जिला टॉपर

विज्ञापन
चंदौसी के एएम वर्ल्ड स्कूल में खुशी इजहार करते छात्र-छात्राएं। - फोटो : CHANDAUSI
विज्ञापन
चंदौसी। सीबीएसई हाईस्कूल 2020 का बुधवार को परीक्षा परिणाम घोषित हुुआ। परीक्षाफल देखकर छात्र खुशी से झूम उठे। जिले की टॉप टेन में चंदौसी के छात्रों का दबदबा रहा है। आरआरके सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा स्नेहा ग्रोवर ने 492 अंक प्राप्त कर संभल जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। टॉपर छात्रों और उनके परिजनों को बधाई देने वालों का तांता लग गया।
विज्ञापन

बुधवार को सीबीएसई हाईस्कूल परीक्षाफल में आरआरके सीनियर सेकेंडरी चंदौसी में स्नेहा ग्रोवर ने 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इनके अलावा विद्यालय के देवांश वार्ष्णेय 98 प्रतिशत, निशात फातिमा 97.4 प्रतिशत, सिद्धि गोयल 96.6 प्रतिशत, भूमिका गुप्ता ने 96.4 प्रतिशत, सत्यम उपाध्याय 96.2 प्रतिशत, अंश पाठक एवं इशा शर्मा ने संयुक्त रूप से 96 प्रतिशत, सूर्यांश उपाध्याय 95.6 प्रतिशत, आयुष पाठक 95.4 प्रतिशत, मान्या वार्ष्णेय ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। ओपीजीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल चंदौसी में विकास ने 93.2 प्रतिशत अंक के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इसी विद्यालय में जैना अरशद 92.6 प्रतिशत, महक सक्सेना 92.2 प्रतिशत, उन्नति राघव ने 92 प्रतिशत, यशिका गुप्ता ने 91.2 प्रतिशत, अनमोल अग्रवाल एवं गौरव यादव ने संयुक्त रूप से 90.4 प्रतिशत, अखिलेश कुमार ने 90.2 प्रतिशत, देव नंदन शर्मा ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किये। एएम वर्ल्ड चंदौसी में सार्थक अरोरा ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन

इनके अलावा दक्ष गोयल ने 93.6 प्रतिशत, विदित शर्मा ने 92.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। सिल्वर स्टोन सीनियर सेकेंडरी स्कूल चंदौसी में आराध्या सिंह ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इनके अलावा अदिति ने 91 प्रतिशत, सुजल राघव ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किये। जीके सिल्वर स्टोन की छात्रा खुशबू आनंद ने 89 प्रतिशत, निधि सिंह ने 85.6 प्रतिशत, शैलेंद्र शर्मा ने 84.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किये हैं। डीपी विद्यापीठ धनारी का सीबीएसई हाईस्कूल का परीक्षाफल 92 प्रतिशत रहा है। स्कूल में छात्र प्रदीप यादव प्रथम, रामगोपाल ने द्वितीय व मोनी कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है।
वहीं जुनावई के जेकेईटी विद्यालय जुनावई में 114 में से 12 बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये हैं। जतिन यादव ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इनके अलावा प्रियांक कुमार ने 96 प्रतिशत, मीनाक्षी यादव ने 95 प्रतिशत, नितिन कुमार भारती ने 93 प्रतिशत, हर्षित भारद्वाज एवं सचिन कुमार ने संयुक्त रूप से 92.2 प्रतिशत, किरन कांत 92 प्रतिशत, विशाल यादव 91.8 प्रतिशत, कीर्ति ने 90.6 प्रतिशत, लक्ष्मी ने 90.2 प्रतिशत, दिनेश कुमार ने 89.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किये। प्रधानाचार्य हरिओम सिंह ने सभी छात्राओं को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें