फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: शराब के सेल्समैन की मौत का कारण नहीं स्पष्ट, विसरा सुरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
गुन्नौर (संभल)। कोतवाली क्षेत्र के गांव कैल में हुई शराब दुकान के सेल्समैन सत्यपाल (48) की मौत का कारण पोस्टमार्टम में स्पष्ट नहीं हो पाया है। परिजनों के द्वारा लगाए गए हत्या के आरोप की जांच रुक गई है। अब पुलिस आगे की कार्रवाई के लिए विसरा जांच रिपोर्ट का इंतजार करेगी।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गांव कैल निवासी सत्यपाल शनिवार की रात घर आए थे और बेहोश होकर गिर पड़े थे। उनके मुंह से झाग निकलने लगा और उनकी मौत हो गई।
मृतक के पिता कल्याण सिंह ने पुलिस तहरीर देकर गांव के ही ग्रामीण और उसके दो पुत्रों पर जहरीला पदार्थ देकर हत्या करने का आरोप लगाया था। पुलिस कार्रवाई से पहले पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है और न ही शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान हैं। पोस्टमार्टम के बाद विसरा सुरक्षित रखा गया है। इस मामले में पुलिस ने अभी कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया है विसरा की जांच रिपोर्ट के आधार पर ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें