फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: पोस्टमार्टम में नहीं पता चला मौत का कारण, विसरा सुरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
गवां। बृहस्पतिवार की सुबह घर के कमरे में मिले डांसर दीपक (20) की मौत का रहस्य बरकरार है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कारण स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन

परिजनों ने दीपक को कमरे में बेड पर मृत अवस्था में पाया था। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम कराया गया। हालांकि, रिपोर्ट में कोई ठोस वजह सामने नहीं आई। पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक ने विसरा सुरक्षित किया है। इसे जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा जाएगा।
पुलिस जांच और परिजनों का बयान
पुलिस का कहना है कि विसरा रिपोर्ट और अन्य जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। कमरे पर बाहर से लगे ताले को लेकर पुलिस ने पूछताछ की। जांच में सामने आया कि मृतक के भाई संतोष ने जयपुर से फोन न उठने पर चचेरे भाई मोनू को घर देखने भेजा था। मोनू ने बताया कि दीपक घर में नहीं था और कमरे की कुंडी लगी थी, जिसके बाद संतोष के कहने पर उसने ताला लगा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
डांसर दीपक के शव का पोस्मार्टम कराया गया है। इसमें मौत का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित रखा गया है। - अंकित मिश्रा, सीओ गुन्नौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें