फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉर्ट सर्किट से रेस्टॉरेंट के किचन में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। यशोदा चौराहा स्थित रॉयल हंगर स्ट्राइक रेस्टोरेंट में गुरुवार मध्यरात्रि आग लग गई। इससे रेस्टोरेंट का काफी सामान जलकर राख हो गया। आग लगने की जानकारी शुक्रवार सुबह हुई। सूचना मिलते ही रेस्टोरेंट स्वामी के होश उड़ गए। मोहल्ला कोटगर्बी निवासी रेस्टोरेंट स्वामी आमिर सुहेल ने बताया कि गुरुवार रात को करीब 12 बजे रेस्टॉरेंट बंद किया था। इसके बाद वह घर चले गए। सुबह आकर देखा तो रेस्टोरेंट के पिछले हिस्से में बने किचन का सारा सामान जला हुआ था। पीड़ित ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है। आग लगने के दौरान किसी को कोई जानकारी नहीं हुई। क्योंकि किचन रेस्टोरेंट के पिछले हिस्से में है। जो धुुआं निकला होगा, उस पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। पीड़ित ने बताया कि यदि आग रेस्टोरेंट के अगले हिस्से तक पहुंच जाती तो बहुत बड़ा नुकसान हो जाता। उन्हें करीब दो लाख का नुकसान हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें