फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हस्तशिल्प कारखाने में अचानक लगी आग, दो लाख का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। हस्तशिल्प कारखाने में अचानक आग लग गई। इसकी जानकारी किसी को नहीं हुई। सुबह होने पर लोगों ने धूआं निकलता देखा तो कारखाना मालिक को सूचना दी। मौके पर पहुंचे कारखाना मालिक के होश उड़ गए। दमकल की टीम को सूचना दी और आग पर काबू पाने में जुट गए। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर किसी तरह काबू पाया। तब तक काफी नुकसान हो गया। पीड़ित परिवार सदमे में है।
विज्ञापन

सरायतरीन के मोहल्ला मंगलपुरा निवासी दिलशादी पुत्र बाबू अली के हस्तशिल्प कारखाने में अचानक आग लग गई। इसमें करीब दो लाख का नुकसान हुआ है। पीड़ित ने बताया कि बुधवार की रात को हस्तशिल्प कारखाना बंद कर घर चले गए थे। गुरुवार की भोर में करीब पांच बजे पड़ोसियों ने कारखाने से धुआं निकलने की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे तो आग लगी हुई थी। दमकल को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। पीड़ित ने बताया कि इस आग में हस्तशिल्प का सामान, लकड़ी व अन्य सामान जला है। गनीमत रही कारखाने के आसपास कोई आबादी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें