फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों का राशन ई-रिक्शा से ले जाते पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों को वितरित किए जाने वाला पोषाहार सोमवार को सरायतरीन में ई-रिक्शा से पकड़ा गया है। पोषाहार में चना, दलिया और रिफाइंड भी शामिल है। पुलिस ने ई-रिक्शा चालक और रिक्शा को थाने में खड़ा किया है। कोतवाली प्रभारी ने मामले की सूचना खंड विकास अधिकारी रिजवान हुसैन को दी।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी ने तत्काल एडीओ कॉपरेटिव अनिल कुमार त्रिपाठी और एडीओ आईएसबी वीरेंद्र राम को मौके पर भेजा और जांच पड़ताल कराई। जांच टीम ने ईसापुर मूसापुर गांव पहुंचकर सितारा स्वयं सहायता समूह के अध्यक्ष के बयान दर्ज किए। इसके बाद जांच टीम राशन डीलर के यहां पहुंची और जांच पड़ताल की। ई रिक्शा चालक ने बताया है कि सोमवार की सुबह ईसापुर मूसापुर के पूर्व प्रधान अशफाक की बेटी के पति वसीम ने गेहूं, चावल, चना, रिफाइंड और दलिया ई रिक्शा में रखवाया था। मिड डे मील का सामान बताया था। गांव हाजीपुर और हसनपुर मुंजब्ता तक इसे पहुंचाने की बात कही थी।
हयातनगर पुलिस ने बच्चों का पोषाहार, चना, रिफाइंड, दलिया, गेहूं और चावल पकड़ा है। जिसकी जांच पड़ताल की जा रही है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नीता सैनी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, पवांसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें