संभल। नगर की दुर्गा कॉलोनी में बृहस्पतिवार की रात चोर ने इलेक्ट्रोनिक्स सामान के थोक विक्रेता के घर से नकदी, जेवर व अन्य सामान चोरी कर ले गए। शुक्रवार की सुबह चोरी की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की है। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
दुर्गा कॉलोनी निवासी ब्रजमुकुट चावला का इलेक्ट्रोनिक्स सामान बेचने का कारोबार हैं। उन्होंने बताया कि उनकी पुत्रवधू जया चावला शुक्रवार की सुबह पांच बजे दूसरी मंजिल से नीचे आई तो मुख्य दरवाजा खुला देखकर उन्हें सूचना दी। कमरे की लाइट खुली थी और अलमारी का सामान बिखरा पड़ा था। बताया कि अलमारी में रखे 25 हजार रुपये, करीब पांच तोले सोने के जेवर, नए कपड़े व अन्य सामान कमरे से चोरी था। पीड़ित ने बताया कि करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। बताया कि चोर छत के रास्ते घर में घुसे हैं और मुख्य दरवाजा खोलकर गए हैं। दरवाजे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में एक व्यक्ति दिखाई दिया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। घटना की जांच की जा रही है।